कमल नाथ का किसानों के नाम संदेश, कर्ज माफ़ी को लेकर कही बड़ी बात, भाजपा को घेरा

कमल नाथ का किसानों के नाम संदेश, कर्ज माफ़ी को लेकर कही बड़ी बात, भाजपा को घेरा

National Farmer’s Day : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती “राष्ट्रीय किसान दिवस” पर किसानों को बधाई और शुभकामनायें दी, उन्होंने किसानों के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में किसान कर्ज माफ़ी के संकल्प को दोहराया, उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना भी साधा।

किसानों के लिए कही ये बात

कमल नाथ ने कहा कि भारत का किसान खेत में अनाज और मन में देश प्रेम पैदा करने वाला इंसान है,  देश के अन्नदाता का सुख सम्रद्धि और खुशहाली हमारा संकल्प है, मैंने गाँव की चौपाल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है।

कर्ज मुक्ति की बात दोहराई, भाजपा को घेरा

उन्होंने कहा कि 2018 में मैंने आपके कर्ज माफ़ करने का निर्णय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो घंटे में लिया था और 27 लाख किसान भाइयों का कर्जा माफ़ हो गया, बचे हुए किसान भाइयों का कर्जा भी माफ़ किया जा रहा था, मेरा लक्ष्य था कि किसान भाई कर्ज मुक्त किसान की पगड़ी पहनकर गर्व से गाँव में रहें लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार  को गिरा दिया गया और आपसे कर्ज मुक्त किसान की पगड़ी को छीन लिया गया।

कमल नाथ ने दिया ये वचन

कमल नाथ ने कहा – मैं आपको वचन देता हूँ कि हम मिलकर फिर सरकार बनायेंगे और किसान कर्ज माफ़ी का अधूरा काम पूरा करेंगे, किसानों को भरपूर खाद मिले, अच्छी क्वालिटी के बीज मिलें, सिंचाई के लिए भरपूर बिजली और पानी मिले हम ये सुनिचित करेंगे, फसल का सही वजन हो सही दाम मिले ये हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सुखी अन्नदाता के लक्ष्य को हम जरुर साकार करेंगे,  अपने संदेश के अंत में कमल नाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नारा जय जवान, जय किसान बोला साथ ही जय हिन्द जय मध्य प्रदेश कहते हुए बात समाप्त की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews