कमलनाथ के मंत्री ने खोला राज-बताया कब मिलेगा नया PCC चीफ

कमलनाथ के मंत्री ने खोला राज-बताया कब मिलेगा नया PCC चीफ

भोपाल।
एमपी में नए पीसीसी चीफ की चर्चाओं का दौर जारी है। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से भी सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई है। इन सब के बीच कमलनाथ में कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।वर्मा ने जल्द ही नए प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है।वर्मा का कहना है कि 10-15 दिन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का चयन हो जाएगा।

दरअसल, सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा निवाड़ी पहुंचे थे जहां नए पीसीसी चीफ के सवाल पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 10-15 दिन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का चयन हो जाएगा। जल्द ही हमें बहुत ही ऊर्जावान साथी हम सबकी सरपरस्ती के लिए मिलेगा।हालांकि अपने पिछले बयान में वर्मा सिंधिया डिज़रविंग केंडिडेट बता चुके है।

सिंधिया के सियासी दौरे के बीच वर्मा ने ये बयान देकर एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल पीसीसी चीफ के लिए सिंधिया का नाम सबसे आगे चल रहा है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, मंत्री बाला बच्चन, उमंग सिंगार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का नाम भी रेस मे शामिल है।वही सिंधिया के राज्यसभा जाने की अटकलें भी तेज है।

साध्वी पर बोला हमला
इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को मीडिया ज्यादा दिखाती है। उस महिला को बस 15 दिन में हाईलाईट कर दिया करो, यह उनका भोजन है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews