इस बात से नाराज हुई कमलनाथ की मंत्री, बोली- तो क्या मैं भी पार्टी छोड़ दूं

इस बात से नाराज हुई कमलनाथ की मंत्री, बोली- तो क्या मैं भी पार्टी छोड़ दूं

भोपाल।

प्रदेश के सियासी घटनाक्रम और बेंगलुरु में बैठे 16 कांग्रेसी बागी विधायकों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी है। इन बागी विधायकों पर अब महिला एवं बाल विकास मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने जमकर निशाना साधा है। साधौ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमारी मां है और हम इसे नहीं छोड़ सकते।

बता दे कि मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री साधौ ने बंगलुरु बैठे कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कई बार विधानसभाओं में हमारा स्वयं का काम भी नहीं होता लेकिन इसका यह मतलब तो नहीं कि हम लोग इसकी वजह से पार्टी ही छोड़ दें। कांग्रेस पार्टी की वजह से हम सब की पहचान है। इस पार्टी की वजह से हम यहां पर है। इसके साथ ऐसा करना उचित नहीं है। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सरकार का पक्ष मजबूत रखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार मजबूत है, एकमत है। कांग्रेस पहले भी थी और कांग्रेस आगे भी सत्ता में रहेगी। बागी विधायकों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद साधौ के अलावा मंत्री हर्ष यादव एवं निर्दलीय विधायक शेरा ने भी बेंगलुरु में बैठे कांग्रेसी विधायकों पर जमकर धावा बोला है।

गौरतलब हो कि मंगलवार को बेंगलुरु से कांग्रेस के बागी हुए 16 विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कमलनाथ की आलोचना की थी। जहां उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाते हुए यह कहा था कि सिंधिया समर्थक होने के कारण सरकार में उनकी सुनवाई नहीं होती है। जिससे विधायक बेहद नाराज हैं। उन्होंने यह तक कहा कि वह बंगलुरु में बंधक नहीं बल्कि अपनी इच्छा से हैं और उपचुनाव के लिए तैयार है। साथ ही साथ उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी संदेह जताया था। विधायकों ने केंद्रीय शक्तियों के बल की मांग की है तभी वह भोपाल वापस लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews