कमलनाथ का ट्वीट, शिवराज जी कहां गई आपकी साइकिलें, जंग खा गई या पंचर हो गयी?

Congress-govt-renamed-Shivraj's-Sambal-Yojna-in-mp

भोपाल। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस के हमले जारी है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने साइकिल रैली और धरने प्रदर्शन कर इसका विरोध किया था। कांग्रेस की इस साइकिल रैली को भाजपा ने पॉलिटिकल ड्रामा बताया था। अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि उन्हें केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करना चाहिए और जनता के हित में पेट्रोल डीजल के दामों में राहत की मांग करनी चाहिए।

कमलनाथ ने यूपीए सरकार के समय पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि पर सीएम शिवराज द्वारा सप्ताह में एक दिन साइकिल से मंत्रालय आने की घोषणा की याद दिलाते हुए कहा कि ‘आज 19 वें दिन भी पेट्रोल- डीजल की कीमत में वृद्धि। जनता पर निरंतर महंगाई की मार। पिछले 19 दिनो के दौरान पेट्रोल 8.66 रुपये और डीजल 10.62 रुपये प्रति लीटर महँगा हुआ है। शिवराज जी आपने यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि पर जून 2008 में घोषणा की थी कि आप सप्ताह में एक दिन साइकल से मंत्रालय जाएँगे और आपने अपने मंत्रियो से व अधिकारियों से भी यही गुजारिश की थी। ढेरों साइकलें इस दौरान खऱीदी गयी। आपने विरोध स्वरूप साइकल भी चलायी। अब कहाँ गयी वो सारी साइकलें? क्या जंग खा गयी या पंचर हो गयी?

कमलनाथ ने सीएम शिवराज से केन्द्र का विरोध करने का सुझाव देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मूल्यवृद्धि से हाहाकार कर रही है, उनके प्रति कहाँ गया आपका प्रेम? उठिये, जागिये, चलाइये साइकल, करिये मूल्यवृद्धि का विरोध, प्रदेश की जनता को राहत देने के लिये हिम्मत दिखाइये, करिये विरोध केन्द्र सरकार का, करिये माँग राहत की। सत्ता हो या विपक्ष अपना आचरण एक जैसा रखिये, प्रदेश हित को सर्वोपरि रखिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews