कमलनाथ जी सिक्खों कि भावनाएं आहत कर चुके है,राहुल जी वहा जाकर उनके जख्म हरे नहीं करें : डॉ नरोत्तम मिश्रा

कमलनाथ जी सिक्खों कि भावनाएं आहत कर चुके है,राहुल जी वहा जाकर उनके जख्म हरे नहीं करें : डॉ नरोत्तम मिश्रा

sentiments of sikhs : राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि राहुल जी सिक्खों कि भावनाओं का ध्यान रखेंगे और खालसा कालेज में कार्यक्रम नही करेंगे।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी कुछ दिन पहले ही खालसा कालेज में आयोजित सिक्ख संगत में जाकर सिक्ख समाज कि भावनाएं आहत कर चुके है । सिक्खों में उस घटना को लेकर अभी भी आक्रोश है । ऐसे में अब आप वहा जाकर उन जख्मों को हरा नही करेंगे मुझे यह उम्मीद है।वह कार्यकम कही और करने पर विचार करे।

गृह मंत्री ने कहा वैसे भी जिस तरह प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा के दिन कम हो रहे है उससे लगता है कि उनको यहां पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में यात्रा के दिन और भी कम करने पड़े।

आनलाइन गेमिंग कानून का प्रारूप तैयार

आनलाइन गेमिंग रोकने के लिए प्रदेश में जल्द ही कानून बनेगा। गृह विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है ।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जुआ एक्ट में संशोधन कर आन लाइन गेमिंग को कानून के दायरे में लाया जा रहा है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसमें रेगुलेटरी बाडी बनाने पर भी विचार किया गया है।
प्रारूप का परीक्षण अब वरिष्ठ सचिवों की समिति करेगी। उसके बाद मंजूरी के लिए इसे केबिनेट में भेजा जाएगा। जल्द ही प्रदेश में आनलाइन गेमिंग प्रतिबंधित हो जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”772953509″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews