कमलनाथ कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कमलनाथ कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

भोपाल| मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में 11 दिसंबर को मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है| इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी| 17 दिसम्बर को शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है, इससे पहले होने वाली इस कैबिनेट की बैठक को अहम माना जा रहा है| बैठक में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी| यहां से मंजूरी मिलने के बाद सरकार अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र में पेश करेगी| इसके कैबिनेट में अलावा मंदिर एक्ट के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है| 

कैबिनेट की बैठक बुधवार सुबह 11:00 बजे से मंत्रालय में होगी|  इसमें प्रदेश के मंदिरों के व्यवस्थापन, रखरखाव के लिए नए मंदिर एक्ट और अनुपूरक बजट सहित एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। मंदिर एक्ट के प्रस्ताव के तहत सरकार महाकाल मंदिर की तर्ज पर प्रदेश के अन्य मंदिरों का विकास और रखरखाव तथा प्रबंधन की व्यवस्था करना चाहती है| इसके लिए मंदिर एक्ट तैयार किया गया है| बता दें कि वरिष्ठ सचिव समिति की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है अब इसे कैबिनेट की बैठक की मंजूरी के लिए लाए जाएगा| इसमें मंदिरों के प्रबंधन के लिए अलग कमेटी गठित की जाएगी यह कमेटी मंदिर की व्यवस्थाएं पुजारियों का मानदेय और मंदिर मरम्मत कार्य उससे होने वाले खर्चों का हिसाब किताब रखेगी| 


कई विधेयकों के मसौदे को मिल सकती है मंजूरी 

सूत्रों के मुताबिक  सरकार इस बार आठ हजार करोड़ का अनुपूरक बजट ला सकती है|  इसके अलावा शीतकालीन सत्र में चर्चा कराकर पास कराने के लिए भी आधा दर्जन से अधिक विधेयकों का मसौदा भी कैबिनेट में पेश किया जाएगा। इसमें राजस्व, उच्च शिक्षा पशुपालन और अध्यात्म विभाग से जुड़े विषयों पर विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जाएगी फिर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन पर चर्चा कराकर पारित किया जाएगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews