कमलनाथ कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंज़ूरी

कमलनाथ कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंज़ूरी

भोपाल। आज कमलनाथ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें कई प्रस्तावों को मंज़ूरी दी जा सकती है। आज कैबिनेट करीब 12 प्रस्तावों पर फैसला लेगी जिसमें पर्यटन नीति 2020 को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये इम बाउंड क्लीयरेंस एक्ट को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रदेश में चार साल के अंतराल के बाद अब इस साल अप्रैल से शराब दुकानो की निलामी शुरु होगी और आज की बैठक में आबकारी नीति पर भी मुहर लगेगी। छह से आठ दुकानों के समूह में दुकानों की नीलामी होगी और सरकार पांच किलोमीटर के अंदर ठेकेदारों को उप दुकान खोलने की अनुमति  भी देगी। आबकारी नीति से करीब साढ़े 13 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ कैबिनेट में होशंगाबाद के बाबई को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने और औद्योगिक इकाईयों को जमीन आवंटन, बिजली, पानी जैसे तीन दर्जन से ज्यादा मामलों पर मप्र समयबद्ध स्वीकृति अधिनियम 2020 भी लाया जाएगा। कुल मिलाकर आज की बैठक में प्रदेश में निवेश बढ़ाने और फंड जेनरेट करने के मुद्दों सहित कुछ और भी अहम फैसले लिये जा सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews