
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने एक साल के कार्यकाल को पूरा करते हुए चुनावी वचनों को पूरा करने में जुटी हुई है। संविदाकर्मियों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। संविदा कर्मचारियों को वेतनवृद्धि की सौगात दी गई है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने ट्वीट कर सरकार के फैसले की जानकारी दी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, संगठनों में संविदा नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार सरकार के इस फैसले से 8 हजार संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं राज्य सरकार पर 20 करोड़ रुपये प्रति वर्ष अतिरिक्त भार आएगा।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

