मध्य प्रदेश के युवाओं को कमलनाथ सरकार देने जा रही यह बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश के युवाओं को कमलनाथ सरकार देने जा रही यह बड़ी सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश में रोज़गार एक बड़े मुद्दा है। लाखों युवा अपने घरों से दूर नौकरी करने पर मजबूर हैं। 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस ने युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था। जिसके लिए सरकार ने स्वाभिमान योजना के तहत युवाओं को 100 दिन का रोज़गार देने का वादा किया था। लेकिन एक साल से अधिक समय होने के बाद भी युवाओं में निराशा है। जिसे अब दूर करने के लिए सरकार ने नई रणनीति तैयार की है। अब प्रदेश युवाओं को सरकार 100 दिन के बजाए पूरे 365 दिन अस्थाई रोजगार देने का प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर माह 4 हज़ार के बजाए 5 हजार रुपए दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना को नए सिरे से लागू करेगी। सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपने वचन पत्र में किए वादे के मुताबिक इस योजना को पिछले साल 31 जनवरी को लागू किया था। लेकिन कई खामिया सामने आने के बाद यह योजना सफल नहीं हो सकी। अब इन खामियों को दूर कर सरकार इस योजना को नए तरह से लागू करेगी।

इस योजना का नया प्रस्ताव नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने तैयार कर लिया है। एक फरवरी को सीएम कमलनाथ इस योजने के नए फार्मेट पर अफसरों के साथ बैठक करेंगे। सीएम अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हैं तो इसका दूसरा चरण लागू हो जाएगा। नए चरण में सरकार पर 200 करोड़ का भार आएगा।

25 हज़ार युवाओं को मिलेगा रोज़गार
सरकार ने एक साल में 25 हज़ार युवाओं को रोज़गार देने का टारगेट सेट किया है। प्रस्ताव के मुताबिक रजिस्टर्ड युवाओं का चयन प्रभारी मंत्री करेंगे। युवाओं को उनकी शिक्षा स्तर के मुताबिक इस योजना के तहत अस्थाई रोज़गार मुहैया कराया जाएगा। यही नहीं चुने गए युवाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी । यह ट्रेनिंग दस दिन की होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews