अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कमलनाथ सरकार देगी यह तोहफा

उपचुनाव

भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाडी महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश की लिस्ट में अब मोबाइल और साइकिल भी जुडने जा रहे हैं। जल्द ही आंगनबाडी कार्य़कर्ताओं को विभाग की तरफ से साइकलि और मोबाइल फोन दिए जाएँगें। इसके पीछे विभाग की मंशा है कि आंगनबाडी कार्यकर्ता अपना काम सुचारू रूप से कर सके इसके लिए यह सुविधा उन्हे दी जा रही है। देखा गया है कि कार्यकर्ताओं को काम से दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। ऐसे में साधन के अभाव में जरूरी सुविधाएं बच्चों तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए आंगनबाडी कार्य़कर्ताओं को साइकिल दी जाएगी और संपर्क साधने के लिए मोबाइल भी जाएगी।

इसी के ही साथ आंगनबाडी कार्य़कर्ताओं के लिए प्रदेश में जल्द ही नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। जिसके तहत आंगनबाडी कार्य़कर्ता हितग्राहियों को सेवाएं देने के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगी। विभाग की मंत्री का मानना है कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाना है इसके लिए आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओँ और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके लिए समर्पित भाव से काम करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews