आज कमलनाथ लौटेंगे भोपाल, सोनिया को दिया ‘कमबैक’ का आश्वासन

आज कमलनाथ लौटेंगे भोपाल, सोनिया को दिया ‘कमबैक’ का आश्वासन

भोपाल।
इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री आज सोमवार शाम को वापस भोपाल लौट रहे है। उन्होंने दिल्ली में सोनिया को प्रदेश की सारे ताजा घटनाक्रमों से अवगत करवा दिया है और आश्नासन भी दिया है कि वे भाजपा की हर चुनौतियो का डटकर मुक़ाबला करेंगे।हम फिर लौटेंगे और मज़बूती व ताक़त से लौटेंगे।

मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सोमवार को ही भोपाल लौट रहे है।वे कोरोना वाइरस के संक्रमण व इसके लिये प्रदेश में उठाये जाने वाले एहतियातन आवश्यक क़दमो को लेकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही आज भोपाल पहुँच रहे है।
कमलनाथ जी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाक़ात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। किस प्रकार प्रदेश में भाजपा ने प्रलोभन का खेल खेला , साज़िश रच कांग्रेस की सरकार को गिराया।विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाया। किस प्रकार अपने लोगों ने इस खेल में भाजपा का साथ दिया।

सलूजा ने कहा कि नाथ ने कांग्रेस की सरकार के 15 माह के प्रमुख कार्यों , जनहितैषी निर्णयों से भी उन्हें अवगत कराया और बताया कि हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया जा रहा था , इसी से बौखलाकर व इसी के भय से भाजपा ने प्रदेश में यह खेल रचा। उन्होंने सोनिया जी को आश्वस्त किया कि प्रदेश के कांग्रेसजन एकजुट है , उनमें निराशा का भाव नहीं है और वे भाजपा की हर चुनौतियो का डटकर मुक़ाबला करेंगे।हम फिर लौटेंगे और मज़बूती व ताक़त से लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews