कमलनाथ का सवाल, दिल्ली को हिंसा में किसने झोंका

kamalnath-Government-protects-kawad-yatri-in-Madhya-Pradesh

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके दिल्ली में हुई हिंसा पर दुख प्रकट किया है। ट्वीट में लिखा है कि देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाएं और अब तक इसमें 22 लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद और बेहद निंदनीय है। इस हिंसा को रोके जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाना बेहद आवश्यक है। आखिर शांत देश की राजधानी को हिंसा की आग में झोकने का जिम्मेदार कौन ,किसकी असफलता है यह सब भी सामने आना चाहिए।

सीएम कमलनाथ ने यह भी लिखा है कि हम सभी को मिलकर शांति की अपील और शांति के लिए प्रयास करने चाहिए ।दरअसल हिंसा के बाद से ही लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और सारी विपक्षी पार्टियां इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। बुधवार को हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सोनिया ने जमकर इस मामले में केंद्र सरकार को कोसा। साथ ही केजरीवाल सरकार की कार्यवाही पर भी सवालिया निशान खड़े किए। वहीं भाजपा की ओर से इस पूरे घटनाक्रम के पीछे विपक्षी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के समय भारत की छवि बिगाड़ने के लिए यह सब किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews