नई शक्ति के लिए बजरंगी की शरण में नाथ सरकार

नई शक्ति के लिए बजरंगी की शरण में नाथ सरकार

भोपाल। महात्मा गांधी के जन्म वर्ष के 150 वें साल 30 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम पर मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हनुमान चालीसा के सवा करोड़ जाप पंडित विजय शंकर मेहता जी के द्वारा किए जाएंगे। जिसका प्रसारण संस्कार टीवी पर सीधा शाम को 7:00 से 8:30 बजे तक होगा। हमारे मुख्यमंत्री और हमारे कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी हनुमान भक्त हैं, इसलिए उन्होंने छिंदवाड़ा में अपने निर्वाचन क्षेत्र में हनुमान जी की 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगाइ है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि है। वहीं भोपाल के मिंटो हाल में महात्मा गांधी जी की मूर्ति स्थापित है। इसीलिए मिंटो हाल में 30 जनवरी को सवा करोड़ हनुमान चालीसा का जाप किया जाएगा। तथा पंडित विजय शंकर मेहता के द्वारा हनुमान चालीसा की विवेचना भी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार राम गमन पथ को भी बनवा रही है। साथ ही श्रीलंका में जहां पर सीता मैया धरती में समाई थी। वहां पर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मंदिर बनाया जा रहा है। साथ ही श्रीलंका सरकार के द्वारा सांची में बौद्ध मंदिर प्रशिक्षण केंद्र भी बनवाया जा रहा है हनुमान चालीसा पाठ में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews