किसानों को लेकर चिंतित कमलनाथ, अब शिवराज से की ये मांग

किसानों को लेकर चिंतित कमलनाथ, अब शिवराज से की ये मांग

भोपाल।
सत्ता से हटने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को किसानों को चिंता सताने लगी है, इसी के चलते वे लगातार मुख्यमंत्री शिवराज को एक के बाद एक पत्र लिखकर नई नई मांग कर रहे है। अब एक बार फिर ‪पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखकर गेहूं उपार्जन की राशि से कर्जवसूली तत्काल रोकने की मांग की है।नाथ का कहना है कि ‪कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों में किसान भाईयों को सहयोग एवं राहत की आवश्यकता है।‬

पूर्व मंत्री कमलनाथ ने कहा समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी की जा रही है उसमें सहकारी समिति के द्वारा ऋण राशि की वसूली भी की जा रही है। अत्यत विलंब के पश्चात यह खरीदी प्रारंभ हो पाई है अब प्रतिदिन कुछ किसान भाई से ही खरीदी हो रही है। अपने फसल बेचने के लिए अनेक किसान भाई को इंतजार करना पड़ रहा है। जब कुछ राशि मिलने की स्थिति बन रही है तो समिति स्तर पर कटौती की जा रही है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। ऐसी स्थिति में किसान भाइयों को सहयोग एवं राहत की आवश्यकता है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि कृपया तत्काल इस विषय पर ध्यान देकर किसान की ऋण कि राशि की वसूली ना कि जाने के संबंध में कोई उचित निर्णय लें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews