राज्यपाल से मिलने पहुंचे कमलनाथ

राज्यपाल से मिलने पहुंचे कमलनाथ

भोपाल से बड़ी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ राजभवन पहुंचे हैं और राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि टकराव टालने की कोशिश के मद्देनजर सीएम राज्यपाल से मिल रहे हैं। अब जबकि
जबकि बजट सत्र में कुछ ही समय शेष रह गया है, ऐसे में ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें अवगत कराया था कि गाइडलाइन के तहत विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का एजेंडा कार्यसूची में आगे नहीं बढ़ाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews