कटनी को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, वीडी शर्मा ने कैबिनेट मंत्री को लिखा पत्र

bjp vd sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के कटनी जिले में जल्दी ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है।इसके लिए भाजपा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP MP and State President VD Sharma) ने शिवराज सरकार से मांग उठाई। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) को पत्र सौंप कर मेडिकल कॉलेज की मांग की है।वही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की मांग पर एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया ।

दरअसल, भाजपा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पत्र लिखा है। इसकी जानकारी खुद खजुराहो लोकसभा से सांसद वीडी शर्मा ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मेरी लोकसभा में कोई भी मेडिकल कॉलेज ना होने की वजह से वहां एवं आस पास के ज़िलों के युवाओं को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कटनी बुंदेलखंड और महकौशल का सेंटर पॉइंट है और इस इलाके में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की जरूरत महसूस की जा रही है ।आज प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग  को कटनी में मेडिकल कॉलेज खोलने के संबंध में पत्र सौंपामंत्री विश्वास सांरग ने प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की मांग पर एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया ।

बता दे कि शनिवार को मुरैना में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) से मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा था कि अगला मेडिकल कॉलेज (Medical college) मुरैना में मेडीकल कॉलेज खोला जायेगा, सम्पूर्ण जिले को बेहतर से बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।अब कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews