
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। के जी सुरेश (K G Suresh) माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नए कुलपति (Vice Chancellor) नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा ये आदेश जारी कर दिया गया है।
के जी सुरेश को 4 साल के लिए माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इनसे पहले माखनलाल यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर रहे प्रोफेसर संजय द्विवेदी के पास विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार था लेकिन उन्हें दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) का महानिदेशक बनाए जाने के बाद से ये पद रिक्त था। वरिष्ठ पत्रकार एवं कॉलमिस्ट के जी सुरेश इससे पहले भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक रह चुके हैं।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

