Bhopal Update: जानिए भोपाल में आज से क्या होंगे नए नियम

Bhopal Update: जानिए भोपाल में आज से क्या होंगे नए नियम

भोपाल।शरद व्यास।

आज से जिले में बदलेंगे कई नियम । जी हां जिला के नए कलेक्टर अविनाश लवानिया (New Collector Avinash Lavania) द्वारा शादी समारोह (Wedding ceremony) के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।अब जिले में शादी समारोह में 20 से अधिक लोग शामिल हो सकेंगे।इसके अलावा अब शादी समारोह घर के अलावा मैरिज गार्डन, होटल और धर्मशाला में भी हो सकेंगे। वहीं शादी समारोह में अब 40 लोग शामिल हो पाएंगे इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत भी नही होगी

वहीं लोगों के लिए सुबह और शाम को सैर करने के लिए अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर शहर के एकांत पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, बोरवन पार्क, कान्हा कुंज समेत कई बड़े पार्क जिनमें नगर वन खोलने के आदेश भी दिए है, हालांकि इंटरटेनमेंट और थीम पार्क अभी भी बंद रखे जाएंगे।

जिले में ओर अधिक सुविधा देते हुए कलेक्टर भोपाल ने होटल, रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकानों को बंद करने के समय में भी परिवर्तन किया है। अब यह सभी दुकाने रात 9:00 बजे तक खुल सकेंगी।पहले इस दुकानों को बंद करने का समय रात 8:30 बजे तक का था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews