जानिए किसके पास रहेगा जनसंपर्क विभाग

जानिए किसके पास रहेगा जनसंपर्क विभाग

भोपाल| शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) की सूची कुछ देर बाद जारी होने वाली है | जिसमें विभागों के वितरण को लेकर खुलासा होगा | ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कई ऐसे महत्वपूर्ण विभाग सिंधिया कोटे को दिए गए हैं, जिनमें महिला बाल विकास, उद्योग परिवहन, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण विभाग शामिल है|

पत्रकारों से संबंधित माने जाने वाले और सरकार की योजनाओं को लागू किए जाने वाले विभाग जनसंपर्क (Public-Relations-Department) को मुख्यमंत्री खुद अपने पास रखेंगे इस बात की भी अहम जानकारी मिल रही है | यानी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वे जनसंपर्क के माध्यम से जनता के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सकें|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews