जानें नरोत्तम मिश्रा ने क्यूं कहा कि “साधु संतों को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं चूकते दिग्विजय सिंह”

जानें नरोत्तम मिश्रा ने क्यूं कहा कि “साधु संतों को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं चूकते दिग्विजय सिंह”

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) आए दिन किसी न किसी विषय पर मीडिया में छाए रहते है, क्योंकि वह व्यास गद्दी से कथा के दौरान राजनीति मामलों से जुड़े बयानों पर दृष्टांत देते है जिसके चलते विपक्ष उन पर सवाल या निशान करने लगता है, ऐसा ही मामला अभी सामने निकलकर आ रहा है, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के दौरान व्यास गद्दी से कह रहे हैं- मोदी हैं, तो हिंदू है। वो नहीं होगा, तो रोओगे। ले-देकर लोग मोदी के पीछे पड़े रहते हैं। यह VIDEO 11 महीने पुराना है जिससे सियासत गरमा गई है।

यह भी पढ़े…पेट्रोल महंगा होने का असर!, एक स्कूटी पर 6 लड़के सवार, देखे वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने पूछा मोदी प्रसंग हमारे किस धार्मिंक ग्रंथ का अंग है। आप कह रहे हैं कि मोदी है, तो हिंदू है। क्या हिंदुओं का अस्तित्व मोदीजी के जन्म लेने के बाद हुआ है? सनातन धर्म, जिसे अब हिंदू धर्म भी कहा जाता है, हजारों साल पुराना है। अनंत है। आपके यह वचन हमारे सनातन धर्म, उसकी मान्यता, परंपरा, संस्कार और संस्कृति के विरुद्ध है। आप धार्मिक कथा कह रहे हैं या मोदीजी का प्रचार कर रहे हैं।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1529257160513036288

यह भी पढ़े…सामने आई Dell के नए लैपटॉप XPS 2-in-1 Hybrid की तस्वीर, कमाल के होंगे लैपटॉप के फीचर्स, जाने

गौरतलब है कि इस पर गृहमंत्री नरोंत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने पलटवार करते हुए कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह वही हैं, जो जाकिर नायक को शांतिदूत कहते हैं। कांग्रेस नेता आचार्य कृष्णन ने दिग्विजय सिंह को संत की उपाधि दी थी। तब दिग्विजय सिंह नहीं बोले थे।तब मुस्कुराकर रह गए थे। हिंदू साधु-संतों को अपमानित करने का कोई अवसर अगर दिग्विजय सिंह ने छोड़ा हो तो बताएं। वहीं दिग्विजय सिंह हिंदू धर्म पर सवाल उठाने से बचते नहीं हैं।

यह भी पढ़े…MPSC Vacancy 2022 : यहाँ 161 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 01 जून से पहले करें आवेदन

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने रीट्वीट करते हुए कहा की अच्छा तो कांग्रेस तय करेगी कथावाचक क्या बोलेंगे? श्रीराम मंदिर बनवाने वाले, काशी को संवारने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम हिंदुओं के लिए किसी अवतार से कम नहीं है। आप जाकिर नायक की तकरीरें कराने का मुगालता पाले हुए हैं जो अब इस जन्म में संभव नहीं हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews