Ladli Bahna Yojana : आवेदन की प्रक्रिया जारी, सीएम ने कलेक्टर्स को दिए ये निर्देश, 31 मई को जारी होगी फाइनल लिस्ट, e-KYC पर अपडेट

Ladli Bahna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अबतक 32 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है और फाइनल सूची 31 मई को जारी की जाएगी ।वही पात्र हितग्राहियों के खातों में 10 जून को राशि जारी की जाएगी।इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि आवेदन केन्द्रों पर बहनों के बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। जिन गाँवों और वार्डों में नेटवर्क के कारण ई-केवाइसी की समस्या है, वहाँ बहनों को अन्य गाँव या वार्ड में ले जाकर eKYC कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाए।

ई-केवाईसी  के लिए कोई पैसे मांगे तो होगी FIR

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम सभा के सदस्यों को लाड़ली बहना योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और नियम प्रक्रिया की जानकारी दी। योजना का सभी वार्डों और गाँवों में प्रचार-प्रसार किया जाए। बहनों की ई-केवाइसी के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने की जानकारी मिलने पर तत्काल एफआईआर की जाए। आवेदन केन्द्रों पर इस आशय के पोस्टर लगाए जाएँ कि ई-केवाइसी नि:शुल्क होगी, इसके लिए कोई पैसा नहीं देना है।

15 से 30 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आवेदन से जुड़ी तिथियों की जानकारी देते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। अनंतिम सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पां की जाएगी। किसी को आपत्ति है तो वह पोर्टल पर अथवा पंचायत में लिखित में अथवा 181 नम्बर पर फोन कर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा और 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जाएगी। बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपये अंतरित किये जाना शुरू कर दिये जायेंगे।

अबतक 32 लाख आवेदन, 10 जून को आएगी पहली किस्त

गौरतलब है कि अब तक इस योजना के लिए 32 लाख से ज्यादा बहनें आवेदन कर चुकी हैं। 30 अप्रैल तक आवेदन होने के बाद अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी ।30 मई तक अपत्तियों का निराकरणकर अंतिम सूची 31 मई को जारी किया जाएगा और फिर 10 जून को हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी जाएगी।।23 से 60 आयु वर्ग की बहनें पात्र हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, वे लाभ ले सकेंगे।आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए।आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी,आपका आधार नंबर, समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews