Ladli Bahna Yojana: पहले दिन 42966 आवेदन आए, देखें जिलेवार लिस्ट, टोल फ्री नंबर जारी, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, eKYC पर अपडेट

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है।लाड़ली बहना योजना में पहले दिन 42 हजार 966 आवेदन प्राप्त हुए ।आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल होगी और अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी और 30 मई तक अपत्तियों का निराकरण कर दिया जाएगा। अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी।योजना में हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण 10 जून को किया जाएगा।

पात्र-जरूरी दस्तावेज

23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, वे लाभ ले सकेंगे।आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए। आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी,आपका आधार नंबर, समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।

टोल फ्री नंबर जारी

  1. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरे जाने के लिए बनाए गए केंद्रों का शनिवार को निरीक्षण किया और महिलाओं को एक टोल फ्री नम्बर 0755-4344200 दिया, जिस पर आवेदन से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। इसलिए कोई भी बहन चिंता न करे। अगर जरूरत पड़ेगी तो घर-घर जाकर भी फार्म भरवाए जाएंगे।
  2. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर स्थल पर महिलाओं के लिये छाया, पेयजल इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था करें।साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर में प्रत्येक वार्ड स्तर पर शिविर लगा कर माता- बहनों को योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को फॉर्म भरने के लिये ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े और शत-प्रतिशत महिलाओं के फॉर्म भर जाएँ।

मंत्री ने भरें लाड़ली बहनों के पंजीयन फार्म

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा के वार्ड 44 के आचार्य नरेंद्र देव नगर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पंजीयन शिविर में पहुँचे। यहाँ उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही योजना के लिये आवेदन करने आई अनेक महिलाओं के पंजीयन फार्म भी भरे। इस अभिनव योजना का लाभ नरेला विधानसभा की प्रत्येक पात्र महिला को मिल सके इसके लिये संपूर्ण नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पंजीयन शिविर लगाये गये हैं।
मंत्री ने कहा कि इस योजना से 23 से 60 वर्ष तक आयु की गरीब एवं निम्न आय वर्ग की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि राज्य सरकार द्वारा जमा कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि30 अप्रैल 2023 तक योजना के लिये पंजीयन किये जायेंगे। इसके बाद मई माह में आवेदनों की स्क्रूटनी की जायेगी। वहीं 10 जून से सभी पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि जमा की जायेगी।

ई-केवाईसी गांव में कैंप के माध्यम से होगा- मंत्री सखलेचा

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद अठाना, जावद, सरवानिया महाराज एवं नयागांव में बहनों से संवाद कर योजना से संबंधित फॉर्म भरने हेतु बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया और फॉर्म भरवाएं। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।मंत्री सखलेचा ने कहा कि फॉर्म भरने में किसी तरह की त्रुटि न हो यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जिसके माध्यम से हर महिला का ई-केवाईसी भी गांव गांव में कैंप के माध्यम से किया जाएगा और उसका खर्च भी सरकार उठाएगी।

District wise List

https://www.mpinfo.org/mpinfoNew/Uploads/PDF/Saturday,%20March%2025,%202023/D-250323111037.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews