Ladli Bahna Yojana: हर ग्राम में बनेगी लाडली बहना सेना, CM ने दिए ये निर्देश, e-KYC अनिवार्य, मई में आपत्तियों का निराकरण, जून से आएंगी किस्तें

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Bahna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, महिलाएं लाभ लेने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकती है।मई में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और फाइनल लिस्ट के जारी होते ही जून में पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इधर, सीएम शिवराज का एक बा फिर बड़ा बयान सामने आया है, सीएम ने कहा है कि  पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू हुई थी। अब बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। बहने समृद्ध होंगी तो परिवार समृद्ध होगा। महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए हर ग्राम में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। इसमें बहने शामिल होंगी, जो महिलाओं की सुरक्षा का कार्य करेंगी। योजना से अब हमारी गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी।

eKYC अनिवार्य, पैसे मांगने पर होगी FIR

सीएम ने कहा कि महिलाओं के आवेदन प्रतिपूर्ति का कार्य 30 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी बहनों को जागरूक किया। योजना में ई-केवाईसी बहुत जरूरी है, जिससे राशि सीधे बहनों के खाते में जा सके। बहनों की ई-केवाइसी के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे मांगने की जानकारी मिलने पर तत्काल एफआईआर की जाए।जिन गाँवों और वार्डों में नेटवर्क के कारण KYC की समस्या है, वहाँ बहनों को अन्य गाँव या वार्ड में ले जाकर kyc कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाये।

31 मई को जारी होगी फाइनल लिस्ट, जून में आएगी पहली किस्त

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया 30 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। अनंतिम सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पां की जाएगी। किसी को आपत्ति है तो वह पोर्टल पर अथवा पंचायत में लिखित में अथवा 181 नम्बर पर फोन कर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों का निराकरण 15 से 30 मई तक किया जाएगा और 31 मई को अंतिम सूची पोर्टल पर प्रदर्शित करने के साथ ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पां की जाएगी। बहनों के खाते में 10 जून से 1000 रूपये अंतरित किये जाना शुरू कर दिये जायेंगे। 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें पात्र हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर के साथ समग्र आईडी, आपका आधार नंबर जरूरी।

बेटी को अनुकंपा नियुक्ति, हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई

सीएम ने कहा कि शासकीय सेवाओं में पहले बेटे को ही अनुकंपा नियुक्ति दी जाती थी। अब निर्णय लिया गया है कि बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश में अब अहाते बार नहीं खुलेंगे। सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं। कोई सड़क पर या पार्क में शराब नहीं पियेगा। इस व्यवस्था से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रूकेंगे और शराब पर नैतिक अंकुश लगेगा। पूरे प्रदेश में सीएम राईज स्कूल की स्थापना हो रही है। प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई भी अब हिन्दी में कराई जा रही है।मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सभी आवासहीन को रहने के लिए नि:शुल्क जमीन दी जाएगी।

बैतूल को दी बड़ी सौगात

सोमवार को बैतूल पुलिस ग्राउंड पर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन में शामिल सीएम चौहान ने कहा कि मुलताई में माँ ताप्ती कॉरिडोर बनाया जायेगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने संस्थाओं का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने 680 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews