Ladli Behna Yojana : आज 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा गिफ्ट, फिर खाते में आएंगे 1000-1000 रुपए, CM कर सकते है बड़ा ऐलान, जानें अबतक की अपडेट

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं के लिए आज सावन का पहला सोमवार बेहद खास होने वाला है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर से सभी बहनों के खाते में योजना की दूसरी किस्त के 1000-1000 रुपए जारी करेंगे। आज यह घोषित भी किया जायेगा कि अब 21 वर्ष की बहनें भी लाड़ली बहना में शामिल होंगी।इसके साथ ही जिन बहनों के परिवार में ट्रेक्टर है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा। आज लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें।

सीएम बोले-वचन निभाउंगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के दौरान लाडली बहनों के खाते में 1000 रुपये की राशि डाली जाएगी।मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में योजना की राशि डालूंगा। आज लाडली बहना सेना भी शपथ लेगी, ताकि यह सेना लाडली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान दे सके। लाड़ली बहना योजना में धीर-धीरे बहनों को 1000 से बढ़ाकर 3000 रूपए तक की राशि हर माह उपलब्ध कराई जायेगी। प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने का कार्य सरकार कर रही है।  प्रतिवर्ष सरकार 15 हजार करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में डालेगी।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  1. सीएम शिवराज 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में मौजूद लगभग एक लाख बहनों के साथ ही पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से जुड़ी लाखों लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। यहां करीब 3 हजार बसें व अन्य छोटे वाहन आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।इसके बाद मुख्यमंत्री धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
  2. कर्तव्य निर्वहन के लिए लाड़ली बहनों को शपथ दिलवाई जाएगी, जिससे वे दायित्व बोध के साथ अपने कार्य को व्यवस्थित रूप दे सकेंगी।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी।स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी।
  3. लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी।इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे।महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।

ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान

  1. सोमवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सुपर कॉरिडोर पर गांधी नगर चौराहा से बांगड़दा चौराहा तक पूरे मार्ग को बंद रखा जाएगा। कॉरिडोर की दोनों लेन पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  2. लवकुश चौराहा से बांगड़दा चौराहा तक सुपर कॉरिडोर का पूरा हिस्सा आम दिनों जैसा खुला रहेगा। चार पहिया वाहन बांगड़दा चौराहा तक आने के बाद बाईं तरफ मुड़कर लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी होकर टाटा स्टील चौराहे से 60 फीट रोड, पंचशील नगर व वायरलेस टी होते हुए एयरपोर्ट तरफ जा सकेंगे।
  3. एयरपोर्ट, धार, पीथमपुर, अहमदाबाद की ओर जाने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं व्यावसायिक वाहन लवकुश चौराहा से बाणगंगा ब्रिज, मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड, किला मैदान टर्निंग, टाटा स्टील चौराहा, वायरलेस टी, बड़ा गणपति, गंगवाल बस स्टैंड होकर चंदननगर से धार रोड की ओर जा सकेंगे।
  4. महाराष्ट्र की ओर जाने वाले सभी वाहन चंदन नगर, फूटी कोठी, रेती मंडी होते हुए सीधे एबी रोड से महाराष्ट्र की ओर जा सकेंगे।उज्जैन की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन सांवेर, बरलई से शिप्रा होते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान की ओर आ-जा सकेंगे।
  5. देवास नाका से लवकुश चौराहा जाने वाले सभी भारी वाहन सुपर कॉरिडोर पर प्रतिबंधित रहेंगे।शहर से उज्जैन, रतलाम, राजस्थान की ओर जाने वाले समस्त वाहन देवास नाका, लसूड़िया, मांगलिया टोल नाका, शिप्रा होते हुए आ-जा सकेंगे।
  6. शहर से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन देवास नाका चौराहा, बॉम्बे हॉस्पिटल, रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा होते हुए बायपास तरफ जा सकेंगे।
  7. अति आवश्यक सेवाओं में लगे समस्त भारी वाहन व शासकीय अनुमति प्राप्त समस्त भारी वाहनों का आवागमन लवकुश चौराहा से एयरपोर्ट की ओर, टाटा स्टील से एयरपोर्ट की ओर, गांधी नगर थाना से एयरपोर्ट की ओर, दिलीप नगर तिराहा से एयरपोर्ट की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
  8. अति आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन परिवर्तित मार्ग से जारी रहेगा। आकस्मिक सेवा में लगे वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड) का आवागमन सभी मार्गों पर हो सकेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews