करोड़ों लाड़ली बहनों को फिर मिलेगा तोहफा, दिवाली से पहले आएगी अगली किस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपए

ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।दिवाली और मप्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की शिवराज सरकार 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रही है। नवंबर में योजना की छठी किस्त के 1250 रुपए जारी किए जाएंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस ने मेरी शिकायत चुनाव आयोग से की थी कि शिवराज चुपचाप महिलाओं के खातों में पैसे डाल रहा है। मैं चुपचाप पैसा क्यों डालूं, डंके की चोट पर आने वाली 10 तारीख को सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये डालूंगा।

10 नवंबर को जारी होगी अगली किस्त

दरअसल, हाल ही में अलीराजपुर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज ने ऐलान किया था कि 10 तारीख को लाड़ली बहना के खातों में पैसा आएगा। इसके लिए आचार संहिता से पहले ही पैसे इकट्ठे करके रख दिए थे। अब इस योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता। कांग्रेसी चुनाव आयोग में मेरी शिकायत कर रहे कि मामा तो पैसे डाल रहा है। इनको बड़ी चिंता हो रही कि पैसे क्यों डाल रहा। जलने वाले जलें, हम तो खाते में पैसा डालेंगे। ये (कांग्रेस) बेईमान सरकार में आ गए तो लाड़ली बहनों के खातों में पैसा डालना बंद कर देंगे।

बता दे कि हाल ही में सीएम ने 36 लाख से अधिक बहनों के खातों में गैस रिफिल योजना की 219 करोड़ की राशि जारी की थी, इसके तहत पीएम उज्जवला योजना हितग्राही और गैर उज्ज्वल लाडली बहनों के लिए 450 में गैस रिफिल की सब्सिडी दी जाएगी।साथ ही कहा था कि अगर कोई बहन रह गई है, तो उनके खाते में भी पैसे डाल दिये जाएंगे। वही जो बहनें छूट गई है उन्हें भी लाभ दिया जाएगा।

फिर बहनों के खाते में आएंगे पैसे

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है। मैंने पैसे का इंतजाम कर दिया है, अगली 10 तारीख को फिर बहनों के खाते में पैसे आएंगे।कांग्रेसियों को इससे जलन हो रही है, वह मेरे श्राद्ध की बात कह रहे हैं। लेकिन मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं, करोड़ों बहनों की दुआएं मेरे साथ हैं।जलने वाले जला करें, हम तो डंके की चोट पर लाड़ली बहना योजना के पैसे बहनों के खाते में डाल रहे हैं और आगे भी डालेंगे…

योजना बंद करना चाहती है कांग्रेस- शिवराज

आज शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा है कि जिन्होंने सदैव महिलाओं का अपमान किया हो, उन्हें महिलाओं का सम्मान भला कैसे पसंद आ सकता है..?ये कांग्रेसी नहीं चाहते हैं कि महिलाओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाली ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ चले, तभी तो विपक्षी दल देश-दुनिया की इस ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति का जरा भी समर्थन नहीं कर रहे।खैर, प्रदेश की नारी शक्ति और समस्त जनता कांग्रेस का सच जानती है, इसलिए कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी समेत दोनों की पूरी टीम कितना भी प्रयास क्यों न कर ले, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews