
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को 2 महीने बाद भी चुनाव का मानदेय नहीं मिला है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि 8 अगस्त 2022 को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 दिन में भुगतान कर दिया गया था। लेकिन अब तक कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया। है। इसे लेकर उन्होने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भी लिखा है।
ICC T20 World Cup 2022 Schedule : जारी हुआ वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल, जानें कब है फाइनल
अपने पत्र में उन्होने लिखा है कि तीन चरणों में पंचायत चुनाव और दो चरणों में नगरीय निकाय चुनाव में लाखों अधिकारियों कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन आज दो महीने बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 अगस्त को एक पत्र जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तीन दिन में भुगतान करने को कहा था। बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव ने जांच करने व जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।


पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

