लक्ष्मण ने फिर चलाया सरकार पर तीर

Digvijay's-mla-brother-laxman-singh-again-tareget-his-own-government

भोपाल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिह ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। इस बार मुद्दा बना है मार्च में इंदौर में होने वाला आईफा अवार्ड जो इंदौर के डेली कॉलेज में होना है। लक्ष्मण सिंह ने एक ट्वीट करके कहा है कि वे परीक्षा के समय में डेली कॉलेज में आईफा अवार्ड होने के पक्ष में नहीं हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। हालांकि वह भी चाहते हैं कि इस तरह के आयोजन मध्यप्रदेश में हो।

दरअसल आइफा अवॉर्ड मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अथक प्रयासों से पहली बार मध्यप्रदेश में हो रहा है। इसके आयोजन को लेकर पहले भी भाजपा कांग्रेस के ऊपर निशाना साध चुकी है और कांग्रेस पर यह आरोप लगा चुकी है कि जब प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं तो फिर इस तरह के आयोजन कराने का क्या औचित्य ? यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपने बयानों से पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी की हो। पहले भी वे सीएए का समर्थन करके, राहुल गांधी के कर्ज माफी की घोषणा पर सवाल खड़े करके और सरकार में चल रही ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कई बार पार्टी गाइड लाइन से अलग हटके बयान दे चुके हैं। ताजा बयान एक बार फिर पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews