लक्ष्मण सिंह ने फिर दिखाए तेवर

लक्ष्मण सिंह ने फिर दिखाए तेवर

भोपाल। कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा खतरा अपने लोगों से हैं। पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से तो यही लग रहा है कि हमेशा से चली आ रही अंदरूनी लड़ाई अब कांग्रेस के लिये घातक साबित हो गई है। एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने की घटना कांग्रेस के इतिहास में एक काले पन्ने की तरह दर्ज़ हो गई है, वहीं वो अब तक अपने विधायकों से बेंगलुरू में संपर्क तक नहीं कर पाई है और अपने ही विधायकों को वापस लाने के लिये उसे सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा है।

ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी को झटका दिया है।अब लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस शब्द हटा दिया है। अब कांग्रेस हट जाने के बाद लक्ष्मण सिंह के ट्विटर हैंडल पर लिखा हुआ है विधायक, कृषक, गायक। लेकिन ये ज़िक्र कहीं नहीं है कि आखिर वो किस पार्टी के विधायक हैं और अब उन्होने ये कौन सा नया गाना छेड़ दिया है।

पहले भी कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर नाराजगी जता चुके हैं विधायक लक्ष्मण सिंह के अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस शबद हटाना कहीं संकेत तो नहीं है कि वो भी निकट भविष्य में पार्टी को कोई खतरनाक सरप्राइज़ दे सकते हैं ? ऐसी पसोपेश की स्थिति में जब कांग्रेस को खुद नहीं पता है कि उनका कौन सा विधायक उनके साथ हैै, सीएम कमलनाथ के साथ पार्टी को जोड़कर रखने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूरी ताकत से जुटे हुए हैं, लेकिन उनके ही भाई उनकी इन कोशिशों को कमज़ोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews