लक्ष्मण सिंह का अपनी ही पार्टी पर निशाना, ‘जय श्रीराम कहने से नहीं बढ़ेगा कांग्रेस का वोट’

लक्ष्मण सिंह का अपनी ही पार्टी पर निशाना, ‘जय श्रीराम कहने से नहीं बढ़ेगा कांग्रेस का वोट’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumipujan) के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) की लाइन बदलती नजर आ रही है| चुनावी मौसम में कांग्रेस रामभक्ति में लीन दिखाई दे रही है| इसको लेकर भाजपा तो निशाना साध ही रही है| अब कांग्रेस के ही वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह (MLA Lakshman Singh) ने अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है| उन्होंने कहा कि रामभक्ति दिखाने और शुद्धीकरण से कांग्रेस का कुछ नहीं होगा। ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करेंगे।

मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कांग्रेस को सही मुद्दों को उठाना चाहिए, जय श्री राम और शुद्धिकरण करने से कुछ नहीं होगा| ऐसा करने से कांग्रेस का वोट नहीं बढ़ेगा, बल्कि बहुजन समाज पार्टी का वोट जरूर बढ़ेगा| हमें जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए| बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिन्हे हमें उठाना चाहिए, नहीं तो बसपा को लाभ मिलना निश्चित है|

अपनी ही पार्टी को दिखाते रहे हैं आइना
यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से अलग जाकर बात कही हो। इससे पहले भी वे बेबाकी से अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी को आइना दिखा चुके हैं| हालही में उन्होंने राम के नाम पर राजनीति बंद करने की नसीहत दी थी| इससे पहले भी उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था, हम कांग्रेस के साथी भाजपा, संघ की विचारधारा को निरन्तर कोसते हैं, मैं भी उनकी विचार धारा से सहमत नहीं हूं, परंतु कांग्रेस की विचार धारा कहां लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें “दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews