नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की लोकायुक्त में शिकायत की, प्रमाण सहित दस्तावेज सौंपे

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापे में मिली अकूत संपत्ति, कार में मिले सोने, लोकायुक्त के छापे, आयकर विभाग के छापे के बाद परिवहन घोटाला एक बड़ा मुद्दा गया है , हालाँकि सरकार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है लेकिन जाँच एजेंसियों की धीमी गतिविधि संदेह पैदा करती है
Umang Singhar Govind Singh Rajput

MP Transport Scam : मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार में पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विरुद्ध लोकायुक्त भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है, सिंघार ने कहा कि हमने प्रमाण सहित शिकायत की है और जाँच की मांग की है, यदि सही जाँच हो जाएगी तो बड़े बड़े मगरमच्छ के नाम सामने आएंगे।

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों सामने आये परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर हमलावर है, अब कांग्रेस प्रमाण सहित लोकायुक्त पहुंच गई है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विरुद्ध लोकायुक्त में प्रमाण सहित शिकायत की है।

उमंग सिंघार के जाँच एजेंसियों पर सवाल 

उमंग सिंघार ने कहा कि परिवहन विभाग के बाजर मत्री 150 , 175 करोड़ रुपये होता है जबकि ये घोटाला 5 हजार करोड़ रुपये का है, आरोपियों के पास सोने की ईंटें मिलीं है लेकिन अब तक पता नहीं चल सका कि ये किसकी हैं? करोड़ों रुपये की संपत्तियां भोपाल, इंदौर दिल्ली में मिली महंगे फ़्लैट मिले हैं लेकिन जाँच एजेंसियों को अब तक पता नहीं चला ये किसके है।

गोविंद राजपूत पर चुनाव घोषणा पत्र मनें 150 करोड़ की संपत्ति छिपाने के आरोप 

उमंग सिंघार ने कहा हमने लोकायुक्त में प्रमाण के साथ शिकायत की है कि किस तरह गोविंद राजपूत ने खुद अपने, पत्नी और बेटे के नाम से जमीन खरीदीं किस तरह जमीनों में हेराफेरी की कैसे उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति छिपाई हमने उनके साथ उनके सहयोगियों संजय श्रीवास्तब संजय दांडे के खिलाफ भी प्रमाण दिए हैं।

…तो बड़े बड़े मगरमच्छ के नाम सामने आएंगे

एक सवाल के जवाब में उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार इस मामले को छिपाना चाहती है लेकिन यदि सही जाँच हो गई तो बड़े बड़े मगरमच्छ के नाम सामने आएंगे , हमें विधानसभा स्पीकर ने सदन में इस मामले पर चर्चा कराने के आश्वासन भी दिया है, उन्होंने कहा जाँच जरुर धीमी चल रही है लेकिन कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews