
Bhopal News : मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज कांग्रेस विधायकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की, उन्होंने कांग्रेस विधायकों से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की, विकास कार्यों को लेकर आ रही समस्या और किसानों को फसलों का मुआवजा मिलने में हो रही देरी की बात उठाई, सीएम ने सभी बात सुनने के बाद जल्दी निपटारे का भरोसा दिया है।
कांग्रेस की मांग, जो अधिकारी नहीं सुन रहे उन्हें फील्ड से हटायें
नेता प्रतिपक्ष डॉ उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उन्होंने प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बात की, हमने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में दलितों आदिवासियों महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं इस पर तत्काल एक्शन होना चाहिए, इससे भय का माहौल बन रहा है, जो अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं उन्हें फील्ड से हटायें नए अधिकारियों को भेजें।
कांग्रेस ने विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव की शिकायत की
हमने मुख्यमंत्री की याद दिलाया कि आपने वादा किया था कि 3100 रुपये में धान खरीदेंगे , 2700 में गेहूं खरीदेंगे , हमने विधानसभा में भी ये मुद्दा उठाया था, सोयाबीन और मक्का की फसल अतिवर्षा के कारण बर्बाद हुई उसका तत्काल सर्वे पूरा कर मुआवजा दिया जाये। उमंग सिंघार ने कहा कि हमने विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव का भी मुद्दा उठाया, हमने कहा कि आप प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधायक पूरे क्षेत्र का जन प्रतिनिधि होता है वहां कोई भाजपा कांग्रेस नहीं होता, इसलिए भेदभाव उचित नहीं है।
पानी में भाजपा और कांग्रेस नहीं होना चाहिए
कांग्रेस विधायकों ने साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर भी बात उठाई कि फर्जी मुकदमे कांग्रेस नेताओं पर लादे जा रहे हैं उसपर निष्पक्ष कार्यवाही की जाये, उमंग सिंघार ने कहा कि हमन जल जीवन मिशन के बारे में भी बात की , अभी तक इस मामले की जाँच रिपोर्ट कलेक्टर ने नहीं सौंपी , पानी आम व्यक्ति से जुड़ा विषय है ये हर व्यक्ति की मिलना चाहिए , मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों की बात सुनी और उन्होंने जल्दी ही इसके निराकरण का आश्वासन दिया है।
पानी एक ऐसा विषय है जो आमजन से जुड़ा है इसमें बीजेपी कांग्रेस नहीं…
जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस ने रखी सीएम से जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट की मांग, विधानसभा में उठाया था मुद्दा@UmangSinghar @jitupatwari @INCMP @BJP4MP @CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/R1Qz69nC6C
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 1, 2024
सांप्रदायिक घटनाओं और कांग्रेसी नेताओं पर लगे मामलों की हो निष्पक्ष जांच…
सीएम से मुलाकात में कांग्रेस की अपने कार्यकर्ताओं के लिए मांग@UmangSinghar @jitupatwari @INCMP @BJP4MP @CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zK9TnipKYi
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 1, 2024
बारिश से खराब हुई सोयाबीन और मक्का की फसल का कराया जाए जल्द से जल्द सर्वे
सीएम से मुलाकात में कांग्रेस की किसानों के लिए मांग@UmangSinghar @jitupatwari @INCMP @BJP4MP @CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/Vx61eVCNBE
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 1, 2024
अगर अधिकारी काम करने में असमर्थ हो रहे हैं तो उन्हें लाइन अटैच किया जाए…
कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की सीएम से कार्रवाई की मांग @UmangSinghar @jitupatwari @INCMP @BJP4MP @CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/HBxk3H26N2
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 1, 2024
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मानसिक रूप से विक्षिप्त होते जा रहे हैं : नेता प्रतिपक्ष
इन्दौर में गरबा पंडाल पर दिए गौमूत्र के बयान पर बोले उमंग सिंघार @UmangSinghar @INCMP @BJP4MP #bjp #MadhyaPradesh #Congress pic.twitter.com/aNxUTOhazE
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 1, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

