मेरे साथ घूम कर कमलनाथ जानें हकीकत, बोले नरोत्तम मिश्रा

mp home minster

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) को कोरोना वार्ड का दौरा करने का आमंत्रण दिया है। उनका कहना है कि कमलनाथ जो कुछ बोलते हैं उसमें सच्चाई कुछ भी नहीं, हकीकत जानने के लिए जमीन पर जाना जरूरी है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, इसे हराकर एमपी बनेगा मॉडल स्टेट’

दो दिन पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कमलनाथ ने कहा था कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है, लोगों को बेड नहीं मिल रहे और इंजेक्शन की आपूर्ति निर्बाध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना संबंधित इंतजाम करने में पूरी तरह से विफल रही है। इसका जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से कहा है कि वे अपने सलाहकारों के विचारों के आधार पर राय ना बनाएं बल्कि जमीनी हकीकत से रूबरू हों। उन्होंने कमलनाथ से कहा है कि वह मेरे साथ चलें और चल कर देखें कि किस तरह से सरकार इंतजाम कर रही है और लगातार लोगों के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। नरोत्तम ने कमलनाथ को अपने साथ कोविड वार्ड में चलने का निमंत्रण भी दिया।

दरअसल नरोत्तम मिश्रा पिछले एक सप्ताह से लगातार किसी न किसी जिले में पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड का दौरा कर रहे हैं और मरीजों से बात करके उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। छह दिन पहले इंदौर में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और उसके बाद दतिया और भोपाल में भी वे पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में मरीजों के बीच गए और उनकी हौसला अफजाई की। नरोत्तम का यह भी कहना है कि कोरोना की यह दूसरी लहर लहर नहीं बल्कि सुनामी थी और पूरे देश को इस बात का अंदाज ही नहीं था कि यह इस कदर तबाही मचा सकती है। लेकिन अब हम तेजी के साथ इस पर कंट्रोल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इसके संक्रमण की चेन तोड़कर मध्य प्रदेश पहला मॉडल स्टेट बनेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews