लेक-व्यू के पास वन विहार के गेट पर नजर आया तेंदुए का शावक, फैली सनसनी

लेक-व्यू  के पास वन विहार के गेट पर नजर आया तेंदुए का शावक, फैली सनसनी

BHOPAL NEWS : भोपाल में रविवार शाम लेक-व्यू के गेट के पास तेंदुए का शावक नजर आने से सनसनी मच गई, कुछ लोगों ने तेंदुए के शावक को किनारे पर झाड़ियों के बीच एक पत्थर पर बैठे देखा, जैसे ही लोगों की नजर तेंदुए के शावक पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि बढ़ती भीड़ के बावजूद शावक वहाँ से हटा नहीं बल्कि वह लोगों को देखकर भी पत्थर पर ही बैठा रहा, शावक यहाँ कैसे पहुंचा, यह पता नहीं चल पाया है।

[dgv_vimeo_video id=”870036875″]

वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर 

बढ़ती भीड़ देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया और वन विभाग को सूचना दी, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शोर-हंगामे के चलते शावक तेंदुआ मौके से कही ओझल हो गया, हालांकि वन विभाग की टीम उसे तलाशने में जुटी है,वही यह नहीं पता चल पाया है की शावक आया कहा से, फिलहाल जहां पर शावक नजर आया वहाँ पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews