सेल्फी के चक्कर में गई जान, फोटो लेते हुए डैम में गिरी महिला

सेल्फी के चक्कर में गई जान, फोटो लेते हुए डैम में गिरी महिला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सेल्फी के शौक ने एक महिला की जान ले ली। राजधानी के हलाली डैम में किनारे पर बैठकर एक महिला सेल्फी (selfie) ले रही थी और इसी दौरान वो डैम में गिर गई। पानी के तेज बहाव में महिला बह गई और करीब 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद उनके शव को निकाला जा सका। इस घटना के बाद प्रशासन ने फिर लोगों से अपील की है कि बारिश के बाद इस समय सभी नदियां लगभग उफान पर हैं, ऐसे में नदियों या डैम पर जाए तो विशेष सावधानी बरतें।

जानकारी के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाले डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा अपनी पत्नी हिमानी के साथ हलाली डैम घूमने गए थे। डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा का कहना है कि वो अपने मोबाइल में कुछ मैसेज देख कर रहे थे इसी दौरान डैम के एकदम किनारे बैठी हिमानी ने मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे बहते पानी में जा गिरी। ये सारी घटना पति के आंखों के सामने हुई और पति सिर्फ बेबसी से अपनी पत्नी को पानी में गुम होते देखने को मजबूर था। करीब 10 फीट ऊंचाई से गिरी हिमानी को खोजने के लिए रेस्क्यू टीम को 24 घंटे मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर उनका शव बरामद हो पाया। मृतका हिमानी मिश्रा के दो बच्चे हैं जिनमें 9 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी है। महिला का पति उत्कृष्ट मिश्रा आयुर्वेदिक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। पति-पत्नी पिकनिक मनाने हलाली डैम पहुंचे थे और उसी दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews