भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी इन स्थानों पर खुल सकेंगी शराब की दुकानें

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी इन स्थानों पर खुल सकेंगी शराब की दुकानें

भोपाल

राजस्व (revenue) का बड़ा स्रोत बनी शराब (alcohol) इस समय कोरोना पर भारी नजर आ रही है। सरकार को कोरोना का संक्रमण फैलने से ज्यादा इस बात की चिंता है कि कहीं शराब के ठेके बंद हो गए तो सरकार की कमाई का क्या होगा, क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा शराब से ही आता है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग (excise department) ने यह तय किया है कि कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित इंदौर, भोपाल और उज्जैन की नगरीय निकाय क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शराब की दुकानें खोल दी जाएंगी।

इसके साथ-साथ जबलपुर, खंडवा, देवास और बुरहानपुर में भी नगरीय निकाय क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें खोल दी जाएंगी। साथ साथ मंदसौर, नीमच ,धार और कुक्षी नगर पालिका क्षेत्रों को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में शराब की दुकानें (alcohol shop) खोली जाएंगी। इसके साथ-साथ प्रदेश भर में अन्य सभी जिलों में सारी शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। हालांकि पहले से ठेके की हानि की बात कर कर हाई कोर्ट (Highcourt) जा चुके ठेकेदार अभी भी मानने को तैयार नहीं है । ऐसे में स्थिति क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी और क्या इससे कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा , यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews