जारी हुई रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट, जानें कौनसे जोन में है आपका जिला

जारी हुई रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट, जानें कौनसे जोन में है आपका जिला

नई दिल्ली/भोपाल| कोरोना वायरस (Corona Virus) महामहारी ने देश भर में कोहराम मचाया है| इसकी चपेट में देश का लगभग हर हिस्सा आ चुका है| केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वायरस के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। लॉकडाउन की अवधि 3 मई को खत्म हो रही है। सरकार Red, Orange, Green Zone के हिसाब से ही छूट देगी।

सरकार ने देश के जिलों को कोरोना वायरस के खतरे के आधार पर जोन में बांट दिया है। जिन जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा बिल्कुल कम है, वे ग्रीन जोन (Green Zone) में हैं। कोरोना के केस वाले लेकिन अब कम जोखिम वाले जिले ऑरेंज जोन (Orange Zone) में हैं और वायरस के हॉटस्पॉट्स वाले जिले रेड जोन (Red Zone) में हैं। सबसे ज्यादा रेड जोन उत्तर प्रदेश (19) में हैं। वहीं मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में कुल 9 जिले रेड जोन में शामिल है, वहीं 19 जिले ऑरेंज जोन में शामिल किए गए हैं और 24 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं|

मध्य प्रदेश : रेड जोन वाले 9 जिले
– इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्व निमाड़ (खंडवा), देवास, ग्वालियर

ऑरेंज जोन वाले 19 जिले
खरगोन, रायसेन होशंगाबाद, रतलाम, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना,

ग्रीन जोन वाले 24 जिले
रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews