पंचायत चुनाव में स्थानीय नेताओं को तवज्जो देगी कांग्रेस, सभी जिलों में कमेटी बनाने की तैयारी

congress

भोपाल| पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया के साथ ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है| पंचायत चुनाव में स्थानीय नेताओं को पार्टी तवज्जो देगी| कांग्रेस सभी जिलों में चुनाव को लेकर एक कमेटी बनाने की तैयारी कर रही है| यह कमेटी पंचायत चुनाव से जुड़े पार्टी के निर्णय लेगी| इसमें जिला अध्यक्ष से लेकर स्थानीय स्तर के बड़े नेताओं को मौक़ा मिलेगा| उनकी राय से ही तय होगा कि किस व्यक्ति को चुनाव में अपना समर्थन दिया जाए| इस तरह जिला स्तर के नेताओं का कद भी बढ़ेगा| सरपंच से लेकर जिला पंचायत तक के चुनाव के लिए यह समिति अहम होगी|

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के दावोस दौरे के बाद निर्णय होगा कि जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर किस तरह की कमेटी बनाई जाना है| प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी चाहते हैं कि जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता यह बेहतर तरीके से बता सकते हैं कि इन चुनावों में पार्टी को किस व्यक्ति को समर्थन देना चाहिए ताकि पार्टी के कार्यकर्ता की उपेक्षा भी ना हो और पार्टी इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन भी कर सके

सूत्रों की माने तो पंचायत चुनावों को लेकर बनाई जाने वाली इस कमेटी में 10 से 15 नेताओं को शामिल किया जा सकता है| इसमें स्थानीय वरिष्ठ नेता और युवाओं का समावेश होगा| ताकि चुनाव में यह नेता अपनी ताकत लगा सकें| कमेटी यह तय करेगी कि गैर दलीय आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव में किस उम्मीदवार को पार्टी समर्थन दे| उस उम्मीदवार को समर्थन पत्र देने के साथ ही इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को दी जाएगी| ऐसे उम्मीदवार के समर्थन में पार्टी नेता और कार्यकर्ता चुनाव में जुटेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews