Lok Sabha Election 2024: भिंड कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने लगाये बूथ कैप्चरिंग के आरोप, कहा- BJP ने पुलिस की मदद से लूटे 77 बूथ

Phool Singh Baraiya

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक एवं भिंड लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने एक बड़ा आरोप लगाया है, चुनाव परिणाम आने से कुछ दिन पूर्व आज बरैया ने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर मतदान करने और बूथ लूटने के गंभीर आरोप लगाये।

बरैया ने भाजपा पर लगाये बूथ कैप्चरिंग के आरोप

कांग्रेस ने आज अपने सभी लोकसभा प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाई थी जिसमें भिंड लोकसभा सीट के प्रत्याशी फूलसिंह बरैया भी पहुंचे थे, मीडिया ने जब उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि भिंड में कोई भी भाजपा को वोट देने के लिए तैयार ही नहीं था सब विरोध में थे तो भाजपा ने पुलिस और प्रशासन की मदद ली।

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप-BJP ने पुलिस की मदद से 77 बूथ लूटे  

बरैया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने हमारे एजेंटों की थानों में बंद कर दिया और खुद अपने हाथ से बटन दबाकर भाजपा को वोट डाले, इतना ही नहीं उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि भाजपा ने 77 बूथ पुलिस की मदद से लूटे, थानेदारों ने खुद बूथ कैप्चरिंग की ।

[dgv_vimeo_video id=”948319457″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews