Lok Sabha Election 2024: “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों को अतिरिक्त अवसर देने की मंशा से इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है, पहले यह 25 अप्रैल थी।

यहाँ भेजनी होगी अपनी प्रविष्टि, विजेता को मिलेगा नगद पुरस्कार 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक राज्यस्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

विजयी प्रतिभागियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि

  • प्रथम पुरस्कार- 51,000 रुपये  एवं प्रमाण पत्र
  • द्वितीय पुरस्कार-21,000 रुपये एवं प्रमाण पत्र
  • तृतीय पुरस्कार-  11,000 रुपये एवं प्रमाण पत्र
  • 10 प्रतिभागियों को 5,100-5,100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम-शर्तें

  • प्रतिभागी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो।
  • एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों की हो।
  • प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में हो।
  • प्रविष्टि में किसी भी उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
  • प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें।
  • पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
  • प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल 2024 कर दी गई है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews