Lok Sabha Election 2024 : MP में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद, निर्वाचन आयोग ने “चलें बूथ की ओर” अभियान चलाने के निर्देश दिए

पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान हुआ था इन सीटों का कुल मतदान प्रतिशत 67.75 फीसदी रहा, जबकि दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद सीटों पर वोटिंग हुई थी और कुल मतदान प्रतिशत 58.59 फीसदी रहा था। इन दोनों चरणों में लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 8 से 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ है जिसने सियासी दलों से सहित निर्वाचन आयोग  को भी सोच में डाल दिया है।       
Election Commission of India

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के मतदान में हुए कम मतदान प्रतिशत ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है, उधर निर्वाचन आयोग भी कम मतदान प्रतिशत पर गंभीर हो गया है, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में शेष बचे तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए “चलें बूथ की ओर” अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन आयोग ने तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए 

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। निर्वाचन आयोग इस बात के प्रयास कर रहा है कि इन दोनों चरणों में अधिक से अधिक मतदाता मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाले,  लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयोग ने ‘चलें बूथ की ओर’ अभियान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चलाने के निर्देश दिए हैं।

“चलें बूथ की ओर” अभियान सहित अन्य गतिविधिया संचालित करने के निर्देश 

अनुपम राजन ने इन दोनों चरणों की सीटों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तीसरे चरण के लिये यह अभियान एक मई और चौथे चरण के लिये 7 मई को चलायें साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अन्य आयोजन भी करें। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ जागरूकता समूह (BAG) के सदस्यों, कैम्पस एम्बेसडर, रहवासी कल्याण समिति (RWAs), चुनावी साक्षरता क्लब (ELCs), गैर सरकारी संगठन (NGOs), चुनाव पाठशाला तथा स्थानीय लोगों के माध्यम से सघन स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक एवं प्रेरित करने की कार्यवाही करें। आयोजित गतिविधियों के उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ्स एवं वीडियो उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं।

तीसरे चरण के 20,456 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान

तीसरे चरण में प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके अंतर्गत आने वाले 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

चौथे चरण के 18,007 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान

चौथे चरण में प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

पहले और दूसरे चरण में इतना रहा मतदान प्रतिशत 

आपको बता दें कि पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान हुआ था इन सीटों का कुल मतदान प्रतिशत 67.75 फीसदी रहा, जबकि दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद सीटों पर वोटिंग हुई थी और कुल मतदान प्रतिशत 58.59 फीसदी रहा था। इन दोनों चरणों में लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 8 से 9 प्रतिशत कम मतदान हुआ है जिसने सियासी दलों से सहित निर्वाचन आयोग  को भी सोच में डाल दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews