Lok Sabha Election 2024 : चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी, 8 लोकसभा सीटों के लिए 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

अनुपम राजन ने बताया है कि तीसरे चरण के सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। यहाँ 7 मई को मतदान होगा,  सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है।
Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज संपन्न हो गई , नाम वापसी के अंतिम दिन आज सोमवार को चौथे चरण की 8 सीटों पर 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म वापस ले लिए और अब कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

8 लोकसभा सीटों पर 74 प्रत्याशी मैदान में 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-23 मंदसौर में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 12 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 7 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 14 अभ्यर्थी, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 5 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-28 खंडवा में 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। चौथे चरण के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

इन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस 

उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 9 अभ्यर्थियों, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 1 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.- 28 खंडवा में 3 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये हैं।

तीसरे चरण के सभी 9 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूर्ण

अनुपम राजन ने बताया है कि तीसरे चरण के सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। यहाँ 7 मई को मतदान होगा,  सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है। मुरैना में जरूरत अनुसार फोर्स उपलब्ध कराया जायेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।  श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें कि तीसरे चरण में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय सीटों पर मतदान होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews