Lok Sabha Election 2024 : कमलनाथ ने कहा ‘4 चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में, बाक़ी तीन चरणों में मिलेगा और समर्थन’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है। अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। और यह विकास तब तक नहीं हो सकता देश के हर वर्ग और व्यक्ति का विकास न हो।
MP Assembly Special Session

Kamal Nath

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जनता अब बीजेपी की असलियत अच्छे से समझ गई है। उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों में हुए मतदान से साफ़ ज़ाहिर है कि लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है और आने वाले तीन चरणों के मतदान में ये स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

‘जनता बीजेपी की सच्चाई जान चुकी है’

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता शिक्षा, रोज़गार, महँगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है। यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है। अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। और यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोज़गार, किसानों को फ़सल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती। कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नयी आशा और ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाक़ी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं’।

कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के चारों चरणों में हुए चुनाव में साफ़ हो गया कि यहाँ के लोगों को घोषणा तथा झूठ में फर्क करना बखूबी आता है। जनता यह भी जानती है कि कौन से लोग चुनाव के समय गारंटियां देते हैं और चुनाव के बाद उनसे मुकर जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक्सपायरी डेट वाली गारंटी लेकर मैदान में है। भाजपा दुनिया की इकलौती ऐसी पार्टी है जो जिस बात की गारंटी देती है, उसी बात पर यूटर्न मार देती है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही सिद्धांत है कि प्राण जाए, पर वचन न जाए। उन्होंने कहा कि अभी देशभर में तीन चरणों का मतदान बाक़ी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि सत्य की जीत होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews