Lok Sabha Election 2024 : मीसा भारती के बयान पर वीडी शर्मा का पलटवार,बोले- इन लोगों को जनता नकार चुकी है, ये कुछ भी बोल सकते हैं

VD Sharma

Lok Sabha Election 2024 : लालू प्रसाद यादव की बेटी और बिहार के पाटलिपुत्र से RJD प्रत्याशी मीसा भारती के “पीएम नरेंद्र मोदी को जेल भेज देंगे” वाले बयान पर देश मेंसियासत गरमाई हुई है, भाजपा नेताओं में मीसा भारती को खूब खरी खोटी सुनाई और प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी, अब मध्य प्रदेश भाजपा ने भी मीसा भारती पर निशाना साधा है।

वीडी का हमला, मीसा भारती हो, लालू प्रसाद हो या दिग्विजय सिंह, इनकी कोई सुनता है क्या?

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज जिस नेतृव को दुनिया स्वीकार कर रही है, 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पीएम नरेंद्र मोदी ने लिए है अब कोई मीसा भारती हो लालू प्रसाद हो, भ्रष्टाचार में लिप्त, अपराधियों के साथ, देश विरोध ताकतों के साथ खड़े लोगों की बातों को कोई सुनता है क्या? आज दिग्विजय सिंह कुछ बोले कोई सुनता है क्या?  ये भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लोग हैं जेल और बेल में है,  ये लोग कुछ भी बोल सकते हैं जनता ने इन्हें नकार दिया है ये कुछ भी बोल सकते हैं, इनके बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

हर बूथ को 370 वोट बढ़ाकर जीतने का पीएम मोदी का संकल्प पूरा करेंगे :वीडी 

वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को पूरा देश फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए लालायित है,इस चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता तो मेहनत कर ही रहे हैं लेकिन ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है, उन्होंने कहा कि  400 पार का नारा तो पूरा होगा ही,  मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें हम जीतेंगे, हम हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाकर उसे जीतने के मोदी जी के संकल्प को और भाजपा का वोट प्रतिशत 75 प्रतिशत तक ले जाने के लिए हम सब काम कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews