Lok Sabha Election 2024 Result : एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ली हार की जिम्मेदारी, बोले- कहाँ कमी रह गई इसका मंथन करेंगे

जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश में हमें जो जनादेश मिला उसे मैं सिर झुकाकर आत्मसात  करता हूँ इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ, हमें एक जुट होकर चुनाव लड़ा अब कहाँ कमी रह गई ये देखना होगा
MP Congress President Jitu Patwari

Lok Sabha Election 2024 Result : मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर सभी 29 सीट जीतकर इतिहास बनाने के करीब पहुंची भाजपा ने बता दिया है कि संगठन कैसे चलाया जाता है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जोड़ी ने पिछली बार कांग्रेस को मिली एक मात्र छिंदवाड़ा भी जीत ली, उधर ख़राब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हम इसपर मंथन करेंगे कि कहाँ कमी रह गई, उसमें सुधार करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ली MP में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी 

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कि चूँकि नेतृत्व मेरा पास है इसलिए इस ख़राब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूँ, उन्होंने कहा कि हम ये विचार करेंगे कि कहाँ कमी रह गई फिर उसमें सुधार करने के लिए मंथन करेंगे लेकिन जो नतीजे देश की जनता ने दिए उससे साफ हो गया है कि जनता तानाशाह सरकार नहीं चाहती।

भाजपा पर धन और सरकार के बल के उपयोग के आरोप  

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जो हमें जनादेश मिला उसे मैं सिर झुकाकर आत्मसात  करता हूँ इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ, हमें एक जुट होकर चुनाव लड़ा अब कहाँ कमी रह गई ये देखना होगा, लेकिन भाजपा ने जिस तरह से धन बल और सरकार के बल का उपयोग किया सबके सामने है।

जनता भी संविधान और देश बचाना चाहती है उसे राहुल गांधी पर भरोसा है 

जीतू पटवारी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय की गारंटी को स्वीकार किया, इंडी गठबंधन पर भरोसा किया , राहुल गांधी की बात पर भरोसा किया, ये बताता कि जनता भी संविधान बचाना चाहती है देश बचाना चाहती है, उन्होंने आम आदमी के जीवन में प्रभाव डालने वाली बातें की जिसे जनता ने पसंद किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews