Lok Sabha Election 2024: कम मतदान प्रतिशत पर रार, कांग्रेस के वार पर BJP का पलटवार, आशीष अग्रवाल बोले- “खुशफहमी पाले रखे कांग्रेस”

आशीष अग्रवाल ने शायराना अंदाज में कहा कि कांग्रेस की ये पुरानी आदत है - धूल चेहरे पर थी और वो आइना साफ करते रहे", उन्होंने कहा कि जो कम मतदान प्रतिशत से खुश हो रहे हैं वो याद रखें वो सभी मतदाता जो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से नाराज थे वे नहीं आये, जब परिणाम आयेंगे तो भाजपा ऐतिहासिक मत प्रतिशत हासिल करेगी और कांग्रेस समापन की तरफ होगी। 
Ashish Agarwal

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरण हो चुके हैं दोनों में ही मतदान का प्रतिशत कम रहा है, दूसरे चरण के मतदान से एक रात पहले गुरुवार रात भोपाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने जब कम मतदान प्रतिशत पर जब भाजपा नेताओं को चेताया था बावजूद इसके दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत कम ही रहा जिसके बाद अब इसपर बहस छिड़ गई है, कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा है जिसपर भाजपा ने भी पलटवार किया है।

अमित शाह ने भाजपा नेताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए थे 

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह कल 26 अप्रैल को मप्र के दौरे पर थे उन्होंने गुना और राजगढ़ दो सीटों पर आमसभा को संबोधित किया, वे 25 अप्रैल की रात भोपाल पहुंचे थे और उन्होंने चुनिंदा सीनियर नेताओं की बैठक लेकर उन्हें कम मतदान प्रतिशत को लेकर चेताया था, 26 अप्रैल को ही 6 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान था लेकिन जब शाम को मतदान प्रतिशत आया तो वो फिर कम आया।

पहले और दूसरे चरण में कम रहा मतदान प्रतिशत 

दूसरे चरण में बहुत से मतदाताओं ने मतदान ही नहीं किया, ना राजनीतिक दल और ना ही प्रशासन उन्हें वोटिंग सेंटर तक पहुँचाने में कामयाब रहे, परिणामस्वरुप दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत 58.35 रहा, जो 2019 के कत्दन प्रतिशत से करीब 9 प्रतिशत कम है, यहाँ बता दें कि पहले चरण में भी करीब 8 प्रतिशत कम मतदान हुआ इसका आंकड़ा 67.75 प्रतिशत रहा।

कम मतदान प्रतिशत के बाद कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज 

चूँकि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत तक ले जाने की बात कही थी लेकिन दो चरणों में कम मतदान के बाद कांग्रेस उत्साहित दिखाई दे रही है और भाजपा पर तंज कस रही है, अख़बार में छपी अमित शाह की ताकीद और कम मतदान प्रतिशत के आंकड़े वाली खबर X पर पोस्ट कर एमपी कांग्रेस ने लिखा है- कम मतदान मतलब बीजेपी साफ गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि मतदान कम होने का नुक़सान बीजेपी को हो रहा है, इसलिये मतदान प्रतिशत बढ़ाओ वर्ना मंत्री पद छोड़कर घर जाओ। धन्यवाद अमित शाह जी, लोग कम मतदान को समझ नहीं पा रहे थे, आपने स्पष्ट कर दिया कि ये बीजेपी की विदाई है।

BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस को दिया जवाब  

कांग्रेस की इस बात का भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जवाब दिया है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि कांग्रेस की ये पुरानी आदत है – धूल चेहरे पर थी और वो आइना साफ करते रहे”, उन्होंने कहा कि जो कम मतदान प्रतिशत से खुश हो रहे हैं वो याद रखें वो सभी मतदाता जो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से नाराज थे वे नहीं आये, जब परिणाम आयेंगे तो भाजपा ऐतिहासिक मत प्रतिशत हासिल करेगी और कांग्रेस समापन की तरफ होगी, अमित शाह के मंत्रियों को चेतावनी के सवाल पर आशीष अग्रवाल ने कहा कि खुशफहमी पाले रखे लेकिन कांग्रेस के समापन का अभियान मप्र में छिड़ चुका है जो अंतिम दौर में आ चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”939977265″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews