Lok Sabha Election 2024 : सचिन पायलट का दावा MP में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आधी से ज्यादा सीटें जीतेगी, उन्होंने कहा कि हम अहंकारी नहीं हैं कि कह दें, हम सभी 29 सीटें जीतेंगे, 400 सीटों के भाजपा के दावों के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि ये अहंकार है और अहंकार तो रावण का भी नहीं चल पाया। 
Sachin Pilot

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण कल 26 अप्रैल को इसमें मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान होगा, कांग्रेस के नेता इस बार पूरी ताकत लगा रहे हैं कि वे अपने पिछले परफोर्मेंस को कई गुना बेहतर करें और भाजपा उससे उसकी एक मात्र सीट छिंदवाड़ा भी छीनने की जुगत में है। हालाँकि जोश से भरे कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि मप्र में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, प्रचार के लिए आये राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस बाद कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन और मंदसौर लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने आये कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए ये चाहते हैं कि एक बार फिर वो असली मुद्दों को छोड़कर जज्बात भड़काने वाली बातों पर लड़ा जाये, जबकि कांग्रेस किसान, महिला, युवाओं के भविष्य के मुद्दों पर चुनाव लडती है, इसलिए इस बार आप सोच समझकर वोट दीजिये।

आमसभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

सचिन पायलट ने कहा कि पहले चरण के बाद भाजपा को अहसास हो गया है कि उनकी हालत ख़राब है इसलिए असली मुद्दों को भटकाकर मंगलसूत्र, घुसपैठियों, मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा 2047 की बात कर रही है यानि खुद के लिए 15 साल की सुरक्षा चाहती है और युवाओं को अग्निवीर बनाकर 4 साल का रोजगार दे रहे हैं ये कैसी सरकार है।

पहले चरण के बाद भाजपा में घबराहट  

मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में बदलाव का माहौल है लोग ऊब चुके हैं पहले चरण के बाद भाजपा में घबराहट है उनके नेता बैकफुट पर है, इंडी अलायंस के उम्मीदवार बढ़त लिए हुए है, पायलट ने दावा किया कि एमपी में कांग्रेस इस बार भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी।

हम अहंकारी नहीं, आधी से ज्यादा सीटें जीतेंगे : जीतू पटवारी 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आधी से ज्यादा सीटें जीतेगी, उन्होंने कहा कि हम अहंकारी नहीं हैं कि कह दें, हम सभी 29 सीटें जीतेंगे, 400 सीटों के भाजपा के दावों के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि ये अहंकार है और अहंकार तो रावण का भी नहीं चल पाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews