लोकसभा चुनाव 2024-पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए

लोकसभा चुनाव 2024-पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए
BHOPAL NEWS : लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये बुधवार, 20 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना दिनांक से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किये है।
नाम निर्देशन प्रक्रिया का पहला दिन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 2 उम्मीदवारों ने 5 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 1 उम्मीदवार द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।  प्रथम चरण के शेष चार लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला (अजजा), क्रमांक-15 बालाघाट एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews