लोकायुक्त एक्शन, नौकरी बहाली के लिए मांगी रिश्वत, NHM के दो कर्मचारी गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन, नौकरी बहाली के लिए मांगी रिश्वत, NHM के दो कर्मचारी गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है। पिछले दिनों जबलपुर लोकायुक्त, ग्वालियर लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी गिरफ्तार किये जाने के बाद आज भोपाल लोकायुक्त ने बड़ा एक्शन लिया है। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने नेशनल हेल्थ मिशन कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नीमच में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शेख हारून को पिछले दिनों विभाग ने बर्खास्त कर दिया था।  बर्खास्त लैब टेक्नीशियन ने नौकरी बहाली के लिए भोपाल NHM ऑफिस में संपर्क किया। वहां उसकी मुलाकात ऑफिस असिस्टेंट किरण सिंह और क्लर्क नितिन पाल से हुई।  दोनों कर्मचारियों ने लैब टेक्नीशियन को नौकरी से बहाली  दिलाया।

ये भी पढ़ें – MP Board Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने की जरूरी घोषणा, जाने कब से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

दोनों कर्मचारियों ने बर्खास्त लैब टेक्नीशियन से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जिसे उसने स्वीकार कर लिया और धीरे धीरे रिश्वत देने की बात कही। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत शेख हारून ने भोपाल लोकायुक्त (Bhopal Lokayukta) से की। आज शनिवार को जैसे ही शेख हारून रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपये देने NHM ऑफिस गया और उसने रुपये दिए लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – अनजान फोन कॉल पर ये एप डाउन लोड किया तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

राजधानी में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन में कार्यालय में रिश्वतखोर कर्मचारियों के पकडे जाने के बाद हड़कंप मच गया।  दूसरे कर्मचारी भी दहशत में आ गए। लोकायुक्त ने दोनों कर्मचारियों  के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  रिश्वतखोर दोनों कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी बताये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ढाबे पर पकड़ा सेक्स रैकेट, 8 पुरुष, 7 कॉलगर्ल गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews