Bribe : लोकायु्क्त का शिकंजा, भोपाल में रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एसआई

bribe

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है।यहां लोकायुक्त टीम ने एक सब इंस्पेक्टर (SI) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।आरोप है कि पुलिसकर्मी ने यह रिश्वत (Bribe) मारपीट के प्रकरण में थाने से जमानत देने के लिए मांगी थी। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े.. MP के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका- दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में लोकायुक्त टीम ने मिसरोद थाने में पदस्थ एसआई  प्रकाश सिंह राजपूत को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के परिवार ने  टीम से शिकायत की थी कि एसआई प्रकाश ने मामला रफादफा करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है।टीम ने मामले की जांच को सही पाए जाने के बाद प्लान बनाया और आरोपी के परिवार के सदस्य को एसआई के पास भेजा।

यह भी पढ़े…MP Weather: जल्द बदलेगा मौसम, होगी अच्छी बारिश! आज इन जिलों में बौछार के आसार

आज दोपहर में जैसे ही एसआई ने रिश्वत के 8500 रुपए लेने के लिए हाथ बढ़ाया, टीम ने रंगेहाथों धर दबोचा। एसपी मनु व्यास ने बताया कि राजपूत के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में वीआईपी रोड के गोहर महल में कार्रवाई चल रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews