LPG सिलेंडर सस्ता करने पर सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- ये सिर्फ महिला नहीं पूरे परिवार के लिए खुशहाली की सौगात

CM Dr Mohan Yadav

LPG Cylinder Price reduced : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर LPG सिलेंडर 100 रुपये सस्ता कर देश की महिलाओं को तोहफा दिया है, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर इसकी जानकारी साझा कर इस गिफ्ट के बारे में देश को बताया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- “सस्ते गैस सिलेंडर का जो उपहार महिलाओं को दिया है, वह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी खुशहाली की सौगात है।”

आज है International Women’s Day

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है देश में इस अवसर पर  महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर अपनी सरकार की तरफ से देश की महिलाओं को एक गिफ्ट दिया, उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर यानि LPG सिलेंडर सिलेंडर 100 रुपये सस्ता करने का तोहफा दिया।

सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखकर PM ने महिलाओं को दी गिफ्ट की जानकारी  

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

सीएम मोहन यादव ने लिखा – ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी खुशहाली की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना करते ही सोशल मीडिया एकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर की – सीएम मोहन यादव ने लिखा –  “नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव महिलाओं के जीवन को सुखद, सहज और सम्मानजनक बनाने के प्रयासों को संकल्पित भाव से साकार किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री जी ने सस्ते गैस सिलेंडर का जो उपहार महिलाओं को दिया है, वह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी खुशहाली की सौगात है। मध्य प्रदेश के करोड़ों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews